26 अक्टूबर 2015 - 16:13
ईरान ने की भूकंप पीड़ितों की सहायता की घोषणा।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने भारतीय उपमाद्वीप में आने वाले भूकंप के प्रभावितों की सहायता के लिए तत्परता की घोषणा की है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने भारतीय उपमाद्वीप में आने वाले भूकंप के प्रभावितों की सहायता के लिए तत्परता की घोषणा की है।
मर्ज़िया अफ़ख़म ने सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान, भारत और पाकिस्तान में आए भीषण भूकंप पर इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से गहरा दुख प्रकट करते हुए इन देशों की सरकारों और जनता से संवेदना जताई है। उन्होंने इसी प्रकार इस भूकंप में सैकड़ों लोगों के हताहत होने पर सांत्वना पेश की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इसी के साथ भूकंप पीड़ितों के लि तुरंत मानवीय, उपचारिक व राहत सहायता पेश करने के संबंध में ईरान की तत्परता की घोषणा की और आशा जताई कि इस प्राकृतिक आपदा में होने वाला जानी व माली नुक़सान अधिक नहीं होगा।
मर्ज़िया अफ़ख़म ने इसी प्रकार भूकंप में घायल होने वालों के लिए ईश्वर से स्वास्थ्य और हताहत होने वालों के परिजनों के लिए धैर्य व संयम की कामना की है। ज्ञात रहे कि सोमवार को दोपहर बाद भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और ताजीकिस्तान में भीषण भूकंप आया जिसमें अब तक सौ से अधिक लोग हताहत और सैकड़ों अन्य घायल हो चुके हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर सात दशमलव पांच नोट की गई।